स्वच्छता अभियान को मुंह चिढ़ा रहा गिद्धौर स्टेशन
जमुई। पूर्व रेल राज्य मंत्री स्व. दिग्विजय ¨सह के गृह प्रखंड का गिद्धौर रेलवे स्टेशन स्व'छता अभियान को मुंह चिढ़ा रहा है।
जमुई। पूर्व रेल राज्य मंत्री स्व. दिग्विजय ¨सह के गृह प्रखंड का गिद्धौर रेलवे स्टेशन स्वच्छता अभियान को मुंह चिढ़ा रहा है। स्टेशन परिसर में पसरी गंदगी यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। प्लेटफार्म पर बने शौचालय में गंदगी का यह हाल है कि यात्री अपने नाक पर रूमाल रख गुजरते नजर आते हैं। विभाग के आलाधिकारियों की उदासीनता के कारण स्टेशन परिसर में फैली गंदगी का दंश रेलयात्री झेल रहे हैं। यह बताते चलें कि गिद्धौर स्टेशन विभाग को प्रतिदिन लगभग दो लाख रुपये की आमदनी देता है। बावजूद यहां मूलभूत सुविधाएं नदारद है। रेलयात्री सुविधा समिति के सदस्य वीरेन्द्र कुमार पांडेय, मो. अकबर, राघव ¨सह, मुकेश ¨सह, विनोद कुमार ¨सह, राजीव रंजन सहित यात्रियों ने बताया कि यहां स्वच्छता और सुविधा की बात करना बेमानी होगी। इस बाबत सहायक स्टेशन प्रबंधक ने बताया कि स्टेशन परिसर पर व्याप्त समस्याओं से वरीय अधिकारियों को कई बार अवगत कराया गया है।