शिक्षक संघ की जिला स्तरीय बैठक आयोजित
जमुई। गुरुवार को बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ की जिलास्तरीय बैठक संघ के कार्यकारी जिलाध्यक्
जमुई। गुरुवार को बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ की जिलास्तरीय बैठक संघ के कार्यकारी जिलाध्यक्ष संजीव कुमार कौशिक की अध्यक्षता में गिद्धौर स्थित संघ कार्यालय में हुई। बैठक में मौजूद शिक्षकों ने सरकार के शिक्षा एवं शिक्षक विरोधी नीतियों के खिलाफ सरकारी तंत्र के विरोध में आंदोलन करने का निर्णय लिया। संघ के कार्यकारी जिला सचिव रवि यादव ने कहा कि राज्य सरकार से पूर्ण वेतनमान के लिए आगामी 4 मार्च को संघ के शीर्ष कमेटी के निर्देश पर सभी प्रखंड मुख्यालय में अक्रोशपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं संघ के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 18 मार्च को जिला समाहरणालय के समक्ष एक दिवसीय धरना। आगामी 21 मार्च को जिला मुख्यालय में मशाल जुलूस का कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। इस मौके पर बैठक में बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ क जिला उपाघ्यक्ष र¨वद्र यादव, खैरा प्रखंड अध्यक्ष मुरारी शर्मा, झाझा प्रखंड उपाध्यक्ष आर्यन वर्णवाल, बरहट प्रखंड अध्यक्ष महेश शर्मा, अलीगंज प्रखंड अध्यक्ष शशिभूषण जी, प्रखंड उपाध्यक्ष राजीव वर्णवाल, राणाशक्ति, मोहम्मद मो. अज्जम, शिवकुमार पासवान, कैलाशपति यादव, मंटू मंडल, सुनील कुमार, राजेश कुमार, विपिन कुमार, मुकेश कुमार, उद्यानंद गुप्ता, महेश कुमार, करुणा कुमारी, मेराज, सद्दाम, तनवीर जी के अलावे सैकड़ों शिक्षकगण बैठक में मौजूद थे। वहीं बैठक में संघ सदस्यों ने प्रदेश सचिव आनंद कौशल के जल्द स्वस्थ्य होने की भी कामना की ताकि संघीय कार्यों को गति दिया जा सके।