अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की सफलता को लेकर बैठक
जमुई। जिला परिषद डाकबंगला परिसर में गुरुवार को स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं की बैठक जिला पार्षद
जमुई। जिला परिषद डाकबंगला परिसर में गुरुवार को स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं की बैठक जिला पार्षद रामलखन मुर्मू की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने का निर्णय लिया गया। यह आयोजन एसके हाईस्कूल परिसर में मनाया जाएगा। समारोह को भव्य बनाने के लिए बड़े पैमाने पर प्रचार प्रसार करने का भी निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिला पार्षद रामलखन मुर्मू ने बताया कि रैली के साथ महिला दिवस समारोह का शुभारंभ किया जाएगा। इसके साथ ही हाईस्कूल मैदान में समारोह आयोजित कर महिलाओं के अधिकार के प्रति उन्हें जागरूक किया जाएगा। इस दौरान परिचर्चा भी आयोजित की जाएगी तथा कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं को संगठित होकर कार्य करने पर जोर दिया जाएगा। समारोह की सफलता को लेकर पांच सदस्यीय समिति का गठन किया गया तथा उनके बीच जिम्मेवारियों का बंटवारा किया गया। बैठक में शामिल बास्के, बेरोनीना मुर्मू, मेरी मुर्मू, अलबीना सोरेन, मेरिला मुर्मू, किरण सोरेन, सलोनी हेम्ब्रम, सुषमा मुर्मू, मंझली हांसदा, दोलोरस हेम्ब्रम, जूली हांसदा, सुषमा हेम्ब्रम आदि मौजूद थीं।