Move to Jagran APP

भाजयुमो ने शहर में निकाला तिरंगा यात्रा

जमुई। रविवार को भारत छोड़ो आंदोलन के 75वीं वर्षगांठ पर दुर्गा मंदिर चौक से भाजपा एवं भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा सह संकल्प यात्रा निकाला।

By JagranEdited By: Published: Sun, 13 Aug 2017 07:01 PM (IST)Updated: Sun, 13 Aug 2017 07:01 PM (IST)
भाजयुमो ने शहर में निकाला तिरंगा यात्रा

जमुई। रविवार को भारत छोड़ो आंदोलन के 75वीं वर्षगांठ पर दुर्गा मंदिर चौक से भाजपा एवं भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा सह संकल्प यात्रा निकाला। भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष बब्लू कुमार ¨सह की अगुआई में कार्यकर्ता मोटरसाइकिल पर सवार होकर शहर के दुर्गा मंदिर चौक, मुख्य बाजार, मछली पट्टी चौक, स्टेशन चौक, खल्लासी मोहल्ला, बस स्टैंड होते हुए गांधी चौक पहुंचे। जहां एक सभा में आयोजित की गई। भाजपा के जिलाध्यक्ष भास्कर ¨सह एवं जिला उपाध्यक्ष संजय सिन्हा ने स्टेशन चौक स्थित डॉ. भीम राव अंबेडकर एवं सोहजाना स्थित कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्र्यापण किया। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय, वंदे मातरम, जय श्री राम, आतंकवाद भारत छोड़ो के अलावा चीनी समान भारत छोड़ो आदि के नारे लगाये गए। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यार्थी परिषद, बजरंग दल, युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। मौके पर कृष्णनंदन ¨सह, कमला देवी, जिला मंत्री नीतीन चंदेल, बब्लू ¨सह, विजय अग्रहरी, दिलीप झा, मंटू कुमार, भैयालाल माथुरी, निलम देवी, राहुल कुमार आदि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.