भ्रष्टाचार मुक्तिमोर्चा की बैठक
जमुई। राष्ट्रीय भ्रष्टाचार मुक्तिमोर्चा की बैठक शनिवार को गणेश सिंह के आवास पर आयोजित हुई।
By Edited By: Published: Sat, 27 Aug 2016 07:33 PM (IST)Updated: Sat, 27 Aug 2016 07:33 PM (IST)
जमुई। राष्ट्रीय भ्रष्टाचार मुक्तिमोर्चा की बैठक शनिवार को गणेश सिंह के आवास पर आयोजित हुई। बैठक में कई ज्वलंत मामलों पर चर्चा की गई। सदस्यों ने करोड़ों रुपए की घोटाला की जिला प्रशासन द्वारा लीपापोती करने पर आक्रोश व्यक्त किया गया। इसके लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर सीबीआई से जांच कराने की मांग करने का निर्णय लिया गया। बैठक में सदर अस्पताल की व्यवस्था में असंतोष व्यक्त करते हुए इसमें सुधार हेतु वरीय अधिकारियों को ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया। बैठक में संयोजक अरुण कुमार पांडेय, कैलाश बिहारी सिंह, लालमोहन सिंह, देवेन्द्र कुमार सिंह, बाल्मिकी सिंह, कृष्णमोहन तिवारी, रंजीत कुमार, अधिवक्ता संजन कुमार सिंह, अधिवक्ता बासुदेव कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें