प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा है चकाई की घटना: भाजपा
जमुई। गुरूवार को भाजपा की सोनो व महेश्वरी इकाई की संयुक्त बैठक आयोजित की गई।
जमुई। गुरूवार को भाजपा की सोनो व महेश्वरी इकाई की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। इस मौके पर सोनो मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह की उपस्थिति में तमाम कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को चकाई में पाच कावरियों की मौत पर दो मिनट का मौन रख कर मृतकों की आत्मिक शाति के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कहा कि कावरियों की मौत के लिए स्थानीय प्रशासन पूरी तरह जिम्मेवार है। उक्त घटना प्रशासनिक विफलता का परिणाम है। महेश्वरी मंडल इकाई के अध्यक्ष नुनेश्वर साह ने कहा कि यदि ओवरलोडेड बालू ट्रक को चकाई में रोककर उसकी जाच की जाती तो ऐसे हादसे को रोका जा सकता था। भाजपा कला संस्कृति मंच के क्षेत्रीय प्रभारी रणजीत सिंह ने इस मौके पर कहा कि घटना में मारे गए कावरियों के परिजनों को सरकार अतिशीघ्र मुआवजा प्रदान करे। इस अवसर पर कामदेव दुबे, कामदेव सिंह, अभिनंदन सिंह, उमेश वर्णवाल, मोहनलाल मोदी, दिग्विजय सिंह, राजेन्द्र यादव, सरपंच विश्वविजय सिंह, प्रमिला सिन्हा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।