अपहरण का मामला दर्ज
जमुई। थाना क्षेत्र से लड़की के अपहरण की प्राथमिकी सिकन्दरा थाने में दर्ज कराई है।
By JagranEdited By: Published: Thu, 17 Aug 2017 07:10 PM (IST)Updated: Thu, 17 Aug 2017 07:10 PM (IST)
जमुई। थाना क्षेत्र से लड़की के अपहरण की प्राथमिकी सिकन्दरा थाने में दर्ज कराई है। प्राथमिकी में लड़की के पिता ने कहा गया है कि विगत 28 जुलाई को उसकी पुत्री अपनी चाची के साथ सिकन्दरा बाजार आई थी। इसी क्रम में सिकन्दरा-नवादा मुख्यमार्ग पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप से मोटरसाइकिल पर आए तीन युवक संटू यादव, बिनो यादव दोनों साकिन रामडीह थाना सिकन्दरा एवं गोंगा यादव साकिन इस्लामनगर ने मिलकर मेरी पुत्री को अगवा कर लिया। आवेदन में पिता ने कहा है कि जान मारने की नीयत से मेरी पुत्री को अगवा किया गया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया है कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें