दिनेश का हत्यारा आज भी पुलिस गिरफ्त से बाहर
जमुई। पुलिस की उदासीनता कहे या लापरवाही, महिसौड़ी स्थित दिनेश साह की हत्या के लगभग 20 दिन बाद भी आज तक हत्यारोपी ¨टकू साव और त्रिपुरारी ¨सह को पकड़ने में नाकामयाब रही है।
जमुई। पुलिस की उदासीनता कहे या लापरवाही, महिसौड़ी स्थित दिनेश साह की हत्या के लगभग 20 दिन बाद भी आज तक हत्यारोपी ¨टकू साव और त्रिपुरारी ¨सह को पकड़ने में नाकामयाब रही है। दिनेश का हत्यारा आज भी जमुई में ही रह रहा है। घटनास्थल से महज सौ मीटर की दूरी पर आरोपित बांस का कारोबार करता है। लेकिन पुलिस उसे गिरफ्तार करना मुनासिब नहीं समझती। मुहल्ले के लोगों ने कहा कि पुलिस की शिथिलता के कारण ही अपराधियों का मनोबल बढ़ता जा रहा है और गरीब लोग इन अपराधियों का शिकार होते रहते हैं। लोगों का यह भी कहना है कि महिसौड़ी चौक पर 24 घंटे पुलिस व्यवस्था रहने के बाद भी उस क्षेत्र में बराबर गोली चलना प्रश्नचिह्न बना हुआ है। महिसौड़ी चौक के लोग इस घटना के बाद काफी दहशत में हैं। परिवार के सदस्य सब कुछ जानते हुए आज भी अपराधियों के भय से जुबान खोलने की जहमत नहीं उठा पा रहे हैं। दिनेश की पत्नी छोटे-छोटे बच्चे को देखकर बस एक ही रट लगाती है कि ककरा की बिगाड़लकै रे हमर पति आए हमरा मुंह तक्का बना देलकै। दिनेश की पत्नी गलती से भी किसी का नाम आज भी लेने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही है जबकि घटना के समय वह खुद दिनेश के साथ थी। उसने सब कुछ देखा। किसने चलाई गोली, किसकी है पिस्टल। सब कुछ जानने के बाद भी वह चुप है।
---------------------
कोट
दोनों आरोपी को पुलिस जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी। इस मामले में पुलिस नजर बनाए हुए है।
नेशार अहमद शाह, एसडीपीओ जमुई