Move to Jagran APP

बाढ़ पीड़ितों के सहायतार्थ जदयू की बैठक

जमुई। मंगलवार की दोपहर मुख्यालय स्थित कपिलदेव ¨सह सेवा संस्थान के प्रांगन में बाढ़ पीड़ितों के

By JagranEdited By: Published: Tue, 22 Aug 2017 07:29 PM (IST)Updated: Tue, 22 Aug 2017 07:29 PM (IST)
बाढ़ पीड़ितों के सहायतार्थ जदयू की बैठक

जमुई। मंगलवार की दोपहर मुख्यालय स्थित कपिलदेव ¨सह सेवा संस्थान के प्रांगन में बाढ़ पीड़ितों के सहायतार्थ जदयू कार्यकर्ताओं की एक बैठक आहूत की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड जदयू अध्यक्ष सुरेश महतो ने की। बैठक को संबोधित करते हुए मुखिया फुलेश्वर ठाकुर एवं वरिष्ठ जदयू नेता चंद्रदेव ¨सह ने कहा कि बाढ़ की त्रासदी झेल रहे बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए पार्टी आलाकमान के निर्देशानुसार कार्यकर्ता कृतसंकल्पित हैं। बैठक में संगठन की मजबूती पर बल देते हुए सभी कार्यकर्ताओ को एकजुट होकर पंचायत स्तर पर भिक्षाटन करके बाढ़ पीड़ितों को सहयोग करने की अपील की गई। मौके पर ब्रजेश कुमार, अम्बिका यादव, सुरेश प्रसाद यादव, सऊद अंसारी, सूचित कुमार, जयप्रकाश महतो, राजकुमार मंडल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.