Move to Jagran APP

भारतीय मजदूर संघ की बैठक आयोजित

जमुई। रविवार को स्थानीय सर्वोदय आश्रम में भारतीय मजदूर संघ की एक दिवसीय बैठक संपन्न हुई। बैठक में उपस्थित सदस्यों को मजदूर हितों से जुड़ी बातें बताई गई।

By JagranEdited By: Published: Sun, 13 Aug 2017 07:42 PM (IST)Updated: Sun, 13 Aug 2017 07:42 PM (IST)
भारतीय मजदूर संघ की बैठक आयोजित
भारतीय मजदूर संघ की बैठक आयोजित

जमुई। रविवार को स्थानीय सर्वोदय आश्रम में भारतीय मजदूर संघ की एक दिवसीय बैठक संपन्न हुई। बैठक में उपस्थित सदस्यों को मजदूर हितों से जुड़ी बातें बताई गई। सरकार द्वारा मजदूरों के लिए संचालित योजनाओं व अन्य सुविधाओं के बारे में संघ के जिला संगठन मंत्री मदन यादव ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मजदूर कार्ड रहने पर किसी मजदूर की दुर्घटना में हुई मौत पर चार लाख रुपये दिए जाने का प्रावधान है। स्थाई विकलांगता की स्थिति में 75 हजार तथा सामान्य दुर्घटना में मजदूरों को 37 हजार पांच सौ रुपये दिए जाते हैं। मजदूरों के मेधावी बच्चों के लिए छात्रवृति दिए जाने की भी व्यवस्था सरकार ने की है। इस मौके पर संघ के जिला सचिव परमेश्वर यादव तथा उप सचिव मथुरा यादव ने असंगठित मजदूरों को संगठित किए जाने को ले भारतीय मजदूर संघ की भूमिका पर प्रकाश डाला। बैठक के दौरान प्रखंड स्तरीय कमेटी के गठन को अंतिम रुप दिया गया। नंद कुमार को प्रखंड संयोजक बनाया गया जबकि उमेश यादव को उप संयोजक पद दिया गया। जिनेश्वर यादव सचिव व हृदय यादव उपसचिव बने। मनु यादव को संगठन मंत्री तथा अर¨वद ¨सह को सहमंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई। तेजनारायण यादव कोषाध्यक्ष बनाए गए जबकि हीरा यादव, सुभाष वर्मा, प्यारे यादव, गणेश साव, कृष्णा ठाकुर व सुरेश तूरी को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। बैठक की अध्यक्षता बालमुकुंद साह ने की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.