Move to Jagran APP

20 को किसान चौपाल आयोजित करेगी भाजपा

जमुई। आगामी 20 अगस्त को भाजपा किसान मोर्चा चौपाल लगाएगी। मौके पर किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष व उपाध्यक्ष सहित पार्टी के जिलास्तरीय नेता शिरकत करेंगे।

By JagranEdited By: Published: Sun, 13 Aug 2017 06:17 PM (IST)Updated: Sun, 13 Aug 2017 06:17 PM (IST)
20 को किसान चौपाल आयोजित करेगी भाजपा
20 को किसान चौपाल आयोजित करेगी भाजपा

जमुई। आगामी 20 अगस्त को भाजपा किसान मोर्चा चौपाल लगाएगी। मौके पर किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष व उपाध्यक्ष सहित पार्टी के जिलास्तरीय नेता शिरकत करेंगे। रविवार को सरस्वती शिशु मंदिर में पार्टी की बैठक में यह निर्णय लिया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाले जाने का भी निर्णय लिया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रंजीत ¨सह ने कहा कि किसानों के हितों की रक्षा के लिए किसान मोर्चा सतत सक्रिय है। सरकार की ओर से मिलने वाली तमाम लाभ किसानों को मिले इसे लेकर उन्हें योजनाओं से संबंधित जानकारी प्रदान करने व समस्याओं से अवगत होने के लिए 20 अगस्त को किसान चौपाल का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश ¨सह तथा प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला प्रभारी महेंद्र प्रसाद यादव भी उपस्थित रहेंगे। पैरा मटिहाना पंचायत के रक्शा गांव मे आयोजित होने वाले किसान चौपाल की तैयारी के लिए मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष संदीप कुमार ¨सह को संयोजक बनाया गया है। बैठक की अध्यक्षता सोनो प्रखंड अध्यक्ष मनोज ¨सह ने की। इस अवसर पर मेघनाथ चंद्रवंशी, भरत राय, परशुराम मंडल, उपेंद्र रजक, मुकेश पांडेय, कामदेव ¨सह आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.