जिला स्तरीय वार्ड संघ की बैठक आयोजित
जमुई। सोमवार को पतसंडा पंच मंदिर परिसर में जिला स्तरीय वार्ड सदस्यों की बैठक संघ अध्यक्ष बेबी देवी की अध्यक्षता में हुई।
जमुई। सोमवार को पतसंडा पंच मंदिर परिसर में जिला स्तरीय वार्ड सदस्यों की बैठक संघ अध्यक्ष बेबी देवी की अध्यक्षता में हुई। जिसमें संघ को मजबूत बनाने व वार्ड सदस्यों की अनदेखी पर गहन विचार विमर्श किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से पतसंडा से रंजीत रजक, गंगरा से रोहित कुमार, रतनपुर से विजय कुमार विजय, पूर्वी गुगुलडिह से निरंजन तांती, कोल्हूआ से अशोक साव, कुंधुर से उप मुखिया संजय कुमार, मौरा से नुसरत खातून को संबंधित पंचायतों का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक में वार्ड सदस्यों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार उनलोगों के साथ अन्याय कर रही है। जिला सचिव डब्लू पंडित ने कहा कि सरकार वार्ड सदस्यों के बारे में नहीं सोचती है तो हम सभी वार्ड सदस्य जिला मुख्यालय में संगठन के बैनर तले विरोध प्रदर्शन करेंगे और सामूहिक त्याग-पत्र जिलाधिकारी को सौंपा जाएगा। आंदोलन की रूप-रेखा राज्य वार्ड संघ द्वारा तैयार कर लिया गया है। बैठक में लक्ष्मीपुर वार्ड संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार ¨सह, झाझा के आलोक कुमार, सोनो के संजय मंडल, गिद्धौर उपाध्यक्ष अरविन्द कुमार रावत, उप सचिव रूबी कुमारी, कोषाध्यक्ष गणेश यादव, वार्ड सदस्य राजीया खातून, शुकर सोरेन, वृंदा देवी, उषा देवी, सुनीता देवी,संजय राम, सरस्वती देवी, रेणु देवी, बबन कुमार, नवल ¨सह,समाजसेवी मुश्ताक अंसारी, मनोहर ¨सह, रतन श्री,जानी मांझी, पप्पू कुमार के अलावा संघ के सभी सदस्य मौजूद थे।