सीडीपीओ ने किया आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण
जमुई। शनिवार को प्रखंड एवं शहरी क्षेत्र के आंगनबाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण बाल विकास परियोजना पदाधिकारी अर्पणा कुमारी ने किया।
By JagranEdited By: Published: Sat, 19 Aug 2017 06:18 PM (IST)Updated: Sat, 19 Aug 2017 06:18 PM (IST)
जमुई। शनिवार को प्रखंड एवं शहरी क्षेत्र के आंगनबाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण बाल विकास परियोजना पदाधिकारी अर्पणा कुमारी ने किया। जिसमें कई केन्द्रों पर बच्चों की संख्या कम पाई गई। निरीक्षण के क्रम में सीडीपीओ ने आंगनबाड़ी केन्द्र की सेविका एवं सहायिका को निर्देश देते हुए कहा कि केन्द्र का संचालन निर्धारित समय पर करें। उन्होंने कहा कि शहर के अलावा केशोपुर एवं जामुखरैया पंचायत के आंगनबाड़ी केन्द्र की जांच की गई। जिसमें बच्चों की संख्या कम पाई गई हैं। ऐसे केन्द्रों पर बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने का निर्देश सेविका को दिया गया है। उन्होंने केन्द्र संचालन में कोई कोताही नहीं बरतने की बात कही।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें