लापरवाह अधिकारियों पर खबर का नहीं असर
जमुई। ऑन द स्पॉट अभियान के तहत शहर के विभिन्न विद्यालयों से संबंधित खबर प्रकाशित होने के बाद भी कुछ खास बदलाव नहीं दिखा।
जमुई। ऑन द स्पॉट अभियान के तहत शहर के विभिन्न विद्यालयों से संबंधित खबर प्रकाशित होने के बाद भी कुछ खास बदलाव नहीं दिखा। विभाग के अधिकारी भी विद्यालय तक पहुंचना मुनासिब नहीं समझे। शहर के महिसौड़ी इलाका स्थित उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय महाराजगंज का गुरुवार को सुबह 7 बजे ताला खुला मिला। सवा सात बजे तक शिक्षक प्रमोद कुमार व शिक्षिका प्रेमलता विद्यालय पहुंच चुके थे। लंबे समय से छात्र-छात्राओं को साढ़े आठ बजे आने की पड़ी आदत के कारण गुरुवार को भी सवा आठ बजे तक कुल 18 बच्चे पहुंचे थे। जिसे लेकर शिक्षकों ने प्रार्थना सत्र संपन्न कराया। साढ़े सात बजे प्रधानाध्यापिका कुमारी मालवी ने कार्यालय कक्ष का ताला खोली। 08:03 बजे शिक्षिका किरण कुमारी पहुंची और पूछने पर कोई जवाब देना मुनासिब नहीं समझा। 08:45 बजे तक शिक्षिका ललिता कुमारी नहीं पहुंची थी। प्रधानाध्यापिका ने बताया कि छुट्टी के लिए कोई भी उन्होंने कोई आवेदन नहीं दिया है। इससे इतर शिक्षा विभाग के किसी अधिकारी व कर्मी ने जांच करना मुनासिब नहीं समझा। इधर पीडी मध्य विद्यालय में शिक्षक एवं शिक्षिकाएं बच्चों को पढ़ाते दिखे।