नगर परिषद में अतिपिछड़ों को मिली दो तिहाई बहुमत
जमुई। नगर परिषद चुनाव में मतगणना समाप्ति के बाद जो परिणाम सामने आया है, उसमें अतिपिछड़ों को दो तिहाई बहुमत मिली है।
जमुई। नगर परिषद चुनाव में मतगणना समाप्ति के बाद जो परिणाम सामने आया है, उसमें अतिपिछड़ों को दो तिहाई बहुमत मिली है। इसे राजनीतिक चेतना और आरक्षण रोस्टर का परिणाम माना जा रहा है। जमुई के तीस वार्ड में से 20 पर अतिपिछड़ा वर्ग के प्रत्याशियों की जीत हुई है। हालांकि इस चुनाव में कई दिग्गज अतिपिछड़े नेताओं को हार का भी सामना करना पड़ा है। जमुई नगर निकाय चुनाव में प्रथम व अंतिम वार्ड क्षेत्र में भी अतिपिछड़ों की ही जीत हुई। मतगणना के बाद निर्वाचित पार्षदों की सूची के अनुसार वार्ड संख्या एक से सिकन्दर कुमार साह, वार्ड संख्या दो से देवी कुमारी, वार्ड संख्या तीन से सुमित्रा देवी, वार्ड पांच से सुंदरी देवी, वार्ड आठ से गोपाल पंडित, वार्ड संख्या नौ से संजना ¨सह, वार्ड संख्या 10 से सीताराम प्रसाद, वार्ड संख्या 11 से विपिन कुमार साव, वार्ड संख्या 14 से रीना कुमारी, वार्ड संख्या 15 से आशा लता देवी, वार्ड संख्या 18 से सालेहा खातुन, वार्ड संख्या 20 ममता देवी, वार्ड संख्या 21 से उषा देवी, वार्ड संख्या 23 से वंदना साव, वार्ड संख्या 24 से रेखा देवी, वार्ड संख्या 26 से जुलेख खातुन, वार्ड संख्या 27 अफरोज आलम, वार्ड संख्या 28 मुर्शीद आलम, वार्ड संख्या 29 से रंजू देवी व वार्ड संख्या 30 से पुनम देवी निर्वाचित हुए हैं जो सभी अतिपिछड़ा वर्ग से आते हैं। हालांकि अतिपिछड़ा वर्ग के जमुई में मजबूत स्तंभ समझे जाने वाले गोपाल गुप्ता व रविन्द्र मंडल को करारा झटका लगा है। गोपाल गुप्ता की पत्नी ¨बदू माला देवी वार्ड संख्या आठ से तथा रविन्द्र मंडल के भाई रंजीत कुमार की पत्नी वार्ड संख्या 5 से पराजित होने वाले उम्मीदवारों की सूची में शामिल हैं।