घर-घर तक विकास पहुंचाना लक्ष्य : जलधर
जमुई। जमुई प्रखंड के नवनिर्वाचित प्रमुख जलधर तांती ने कहा कि सभी पंचायत में घर-घर तक विक
By Edited By: Published: Sat, 25 Jun 2016 07:21 PM (IST)Updated: Sat, 25 Jun 2016 07:21 PM (IST)
जमुई। जमुई प्रखंड के नवनिर्वाचित प्रमुख जलधर तांती ने कहा कि सभी पंचायत में घर-घर तक विकास पहुंचाना हमारा लक्ष्य होगा। इसके लिए सभी पंचायत प्रतिनिधियों के साथ मिलकर बिना भेदभाव का कार्य किया जाएगा। श्री तांती ने कहा कि यह जीत सभी पंचायत समिति सदस्यों की जीत है। उन्होंने कहा कि विकास के मामले में कोई राजनीति नहीं होना चाहिए। सभी को एक साथ लेकर प्रखंड में विकास के कार्य किए जाएंगे। उन्होंने अपने जीत का श्रेय श्रमसंसाधन मंत्री विजय प्रकाश, विधान पार्षद संजय प्रसाद एवं इंदपै पंचायत के मुखिया संतोष यादव को दिया। उन्होंने कहा कि इन्हीं के मार्गदर्शन में आज यह सफलता मिली है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें