ढोढरी को आदर्श पंचायत बनाने का संकल्प: राम ठाकुर
जमुई। ढोढरी पंचायत से नवनिर्वाचित मुखिया राम ठाकुर ने कहा है कि पंचायत की जनता ने उनपर जो भर
जमुई। ढोढरी पंचायत से नवनिर्वाचित मुखिया राम ठाकुर ने कहा है कि पंचायत की जनता ने उनपर जो भरोसा दिखाया है उसे वह कभी नहीं टूटने देंगे। निवर्तमान मुखिया अनिशा राज ने ढोढरी पंचायत के विकास को जैसी गति दी थी वह उस रफ्तार को बनाए रखेंगे। उनके अधूरे कायरें को पूर्ण कराना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। पंचायत में पेयजल, शौचालय, पक्की सड़क, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना जैसी सुविधाओं को उपलब्ध कराने की दिशा में वह सदैव सचेष्ट व सक्रिय रहेंगे। ढोढरी पंचायत की जनता ने उन्हें जिस विश्वास के साथ जीत दिलाई है उसे वह कभी डिगने नहीं देंगे। इसके लिए नवनिर्वाचित मुखिया राम ठाकुर ने पंचायत की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया है। संजय कुमार मंडल, अशोक कुमार, दिनेश यादव, अशोक कुशवाहा, सुरेश दास, हरिकिशन दास, मनोज मंडल, कमल वर्णवाल , नकुल ठाकुर, बिरजु सिंह, सहदेव मंडल, डा. अनिल सहित समस्त पंचायतवासियों ने नवनिर्वाचित मुखिया को बधाई दी है। निवर्तमान मुखिया अनिशा राज ने भी इस मौके पर राम ठाकुर को जीत पर शुभकामना दी है। यहा बता दें कि ढोढरी में कुल 13 मुखिया प्रत्याशी मैदान में थे। राम ठाकुर को सर्वाधिक 1821 वोट मिले व उन्हें विजयी धोषित किया गया।