पंचायतवासियों के सपनों को साकार करना मेरी पहली प्राथमिकता:अरूण
जमुई। पंचायतवासियों के सपनों को साकार करना मेरी पहली प्राथमिकता है। पंचायत में व्याप्त भष्ट्राचार
जमुई। पंचायतवासियों के सपनों को साकार करना मेरी पहली प्राथमिकता है। पंचायत में व्याप्त भष्ट्राचार को जड़ से समाप्त किया जाएगा। उक्त बातें प्रखंड के करहरा पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया अरूण कुमार यादव ने कही। पंचायत की समस्याओं का निदान होगा। सरकार द्वारा चलाये जा रहे योजनाओं का कार्यान्वयन ग्रामीणों द्वारा किया जाएगा। उन्होंने करहरा पंचायत के मतदाताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि जो सम्मान आज आपलोगों ने दिया है उसको कभी भूला नहीं जा सकता। नवनिर्वाचित मुखिया को प्रमाण-पत्र मिलने के बाद वे सर्वप्रथम पंचायत की जनता के बीच गए और सभी गावों में जाकर मतदाताओं का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान प्रत्येक गावों में मुखिया को मतदाताओं द्वारा फूल-माला पहनाकर सम्मानित करते हुए मिठाई खिलाया। पंचायत की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि आज पंचायत की जनता की जीत हुई है। ज्ञात हो कि नवनिर्वाचित मुखिया अरूण यादव ने अपने प्रतिद्वंदी सुभद्रा देवी को 249 मत से पराजित किया। सुभद्रा देवी वर्तमान में पंचायत की मुखिया थीं। इस अवसर पर अकबर अंसारी, संजय यादव, नेमो यादव, अशोक यादव, मो. मुजफ्फर, बजरंगी, सोहराव अंसारी, नागेश्वर यादव, चुरामन यादव, मो. मुकदास सहित दर्जनों समर्थक उपस्थित थे।