..और चौथे दिन ¨जदगी की जंग हार गया अखिलेश्वर
जमुई। सारेबाद के तहबला गांव में सोमवार को जमीन विवाद में हुए मारपीट में एक ही पक्ष के आठ लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे।
जमुई। सारेबाद के तहबला गांव में सोमवार को जमीन विवाद में हुए मारपीट में एक ही पक्ष के आठ लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। घटना के दिन ही गंभीर रूप से जख्मी दो सगे भाई भरत यादव व सरयुग यादव की मौत अस्पताल में हो गई थी। इसी पक्ष के अखिलेश्वर यादव को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया था। बेहोशी की हालत में रहे अखिलेश्वर की भी मौत गुरुवार को पटना में हो गई। उक्त घटना में मरने वालों की संख्या तीन तक पहुंच गई है। अखिलेश्वर की मौत की खबर सुनते ही गांव में आक्रोश व्याप्त है। अखिलेश्वर के परिजन ने बताया कि शव को पटना से तहबला लाया जा रहा है। इधर गांव में तनाव व आक्रोश की आशंका को देखते हुए पुलिस चौकस है। यहां बता दें कि घटना के कुछ घंटों बाद ही सोनो पुलिस ने फौरी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपित ब्रह्मादेव यादव तथा आसो यादव को गिरफ्तार कर लिया था। घटना के दूसरे दिन ब्रह्मादेव यादव के पुत्र टुनटुन यादव को भी पुलिस ने धर दबोचा। थानाध्यक्ष अर¨वद कुमार ने बताया कि आठ नामजद आरोपितों में से तीन की गिरफ्तारी हो चुकी है। शेष आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।