हत्याकांड का दो आरोपी गिरफ्तार
जमुई। शनिवार को झाझा पुलिस ने हत्याकाड के दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
जमुई। शनिवार को झाझा पुलिस ने हत्याकाड के दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। विगत दिनों थाना क्षेत्र के बलियो गाव में एक विवाहिता की हत्या सुसरालवालों द्वारा गला में रस्सी डालते हुए पंखा में लटका कर दिया था। मृतक के भाई ने लड़का सहित चार को अभियुक्त बनाते हुए एक मामला स्थानीय थाना में दर्ज किया था। उक्त चार अभियुक्त में से दो व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एसआई दिनेश कुमार ने बताया कि 26 मार्च 2016 को बलियो गाव के भुना साव उर्फ मुन्ना साव, लटरू साव, राधिका देवी एवं मुकेश कुमार साव ने मिलकर भुना साव की पत्नी हिरणी देवी की हत्या गला दबाकर कर दिया था और शव को घर में छोड़कर सभी अभियुक्त फरार हो गए थे। इस काड के मुख्य अभियुक्त मृतक के पति भुना साव एवं ससुर लटरू साव को शनिवार की सुबह उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस मामले में मृतक के भाई धमना गाव के कारू साव ने अपनी बहन की हत्या होने से संबंधित एक मामला स्थानीय थाना काड संख्या 51/16 के धारा 302 एवं 201 आईपीसी के तहत दर्ज कराया था। दो आरोपी अभी फरार चल रहा है जिसको भी जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजने की बात पुलिस के द्वारा कही जा रही है।