दहेज के लिए विवाहिता को जिन्दा जलाया
जमुई। शुक्रवार की शाम थाना क्षेत्र के महापुर गाव में दहेज दानवों ने एक विवाहिता को दहेज के
जमुई। शुक्रवार की शाम थाना क्षेत्र के महापुर गाव में दहेज दानवों ने एक विवाहिता को दहेज के कारण जिन्दा जला दिया। इस संदर्भ में मृतक के पिता ने दामाद सहित घर के पाच व्यक्ति को आरोपी बनाते हुए स्थानीय थाना में एक मामला दर्ज कराया है। जानकारी के अनुसार सोनो थाना क्षेत्र के असरहुआ गाव के वादो यादव पाच साल पूर्व हिन्दू रीति रिवाज के साथ अपनी लड़की बबीता कुमारी की शादी झाझा के महापुर गाव के फुचन यादव के पुत्र मंटू यादव के साथ किया था। कुछ दिनों तक दोनों के बीच काफी अच्छे संबंध रहे। मृतक के पिता ने कहा कि तीन माह पूर्व दामाद मंटू यादव, ससुर फुचन यादव, सास, ननद भैंसूर पवन यादव सभी लोग एक मत होकर मेरी बेटी को दो लाख रूपया मुझसे मागने की बात कही। जिसकी सूचना बबीता ने दिया था। पैसे देने में मैंने असर्मथता व्यक्त की तो सभी ने मेरी बेटी को प्रताड़ित करना प्रारंभ कर दिया। इस मामले में गाव में दो बार पंचायत भी हुई। उन्होंने कहा कि 15 दिन पूर्व पैसा नहीं दिए जाने के कारण आरोपियों द्वारा मेरी पुत्री का खाना बंद कर दिया गया था। बात-बात पर मेरी पुत्री को प्रताड़ित किया जाता था। उक्त घटना के बाद हमलोग महापुर गाव आकर डांट-फटकार भी किये था। शुक्रवार को सूचना मिली कि सभी ने मिलकर मेरी बेटी को जिन्दा जला दिया और शव को नदी में छिपाने के लिए जा रहा है। सूचना पर हमलोग वहा पहुंचे तो मेरी पुत्री का शव नदी के किनारे एक गडढा में पड़ा हुआ था। हमलोगों को देख सभी आरोपी फरार हो गए। घटना की सूचना झाझा पुलिस को दी। इस संदर्भ में पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अरूण कुमार राय ने कहा कि मृतक के पिता के आवेदन पर मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जमुई भेज दिया गया है।