बोलेरो की टक्कर से युवक जख्मी
जमुई। 14 जून की रात शहर के गांधी चौक के समीप एक बोलेरो ने एक व्यक्ति को धक्का मार दिया।
By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Jun 2017 11:32 PM (IST)Updated: Mon, 19 Jun 2017 11:32 PM (IST)
जमुई। 14 जून की रात शहर के गांधी चौक के समीप एक बोलेरो ने एक व्यक्ति को धक्का मार दिया। इस मामले में सोमवार को स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। बताया जाता है कि पुरानी बाजार के सुरेश रजक रात के करीब 10 बजे वर्णवाल धर्मशाला से घर जा रहा था। उसी दौरान विपरीत दिशा से तेज गति से आ रही बोलेरो (बीआर-46-0946) ने जोरदार ठोकर मारते हुए फरार हो गया। ग्रामीणों के सहायोग से घायल सुरेश रजक को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया। घायल सुरेश की स्थिति नाजुक बनी हुई है। घायल के भाई टुना रजक द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें