जनादेश अपमान यात्रा के बहाने राजद ने दिखाई ताकत
जमुई। जनादेश अपमान यात्रा के बहाने राजद ने जमुई में अपनी ताकत दिखाई।
जमुई। जनादेश अपमान यात्रा के बहाने राजद ने जमुई में अपनी ताकत दिखाई। श्रीकृष्ण ¨सह स्टेडियम मैदान में तेजस्वी के संबोधन को सुनने बड़ी संख्या में राजद समर्थक पहुंचे। तेजस्वी के सभा स्थल पर पहुंचते ही समर्थक नारे लगाने लगे। विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तेजस्वी को मुकुट तथा सिकन्दरा के कांग्रेस विधायक बंटी चौधरी ने चादर भेंट किया। पूर्व जिप अध्यक्ष मो. इरफान, रामदेव यादव, डॉ. सुपेन्द्र यादव, विपिन साव ने बुके भेंट किया। जबकि प्रकाश भालोटिया ने चांदी की मछली भेंट की। कार्यक्रम के दौरान बांका सांसद जयप्रकाश नारायण यादव व पूर्व मंत्री सह स्थानीय विधायक विजय प्रकाश समर्थकों को ऊर्जान्वित करते नजर आए। कार्यक्रम की सफलता को लेकर एक दिन पूर्व से ही राजद कार्यकर्ताओं की एकजुटता सड़कों पर दिखने लगी थी। सैकड़ों की संख्या में बाइक व चारपहिया वाहन पर सवार राजद समर्थक पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी की अगुवानी करने खड़गपुर पहुंचे। जगह-जगह राजद समर्थन डिप्टी सीएम को रोककर स्वागत करते नजर आए। लक्ष्मीपुर प्रखंड के मटिया और बरहट प्रखंड के नूमर बुनियादी स्कूल में आयोजित सभा को रात 11 बजे तेजस्वी ने संबोधित किया। अहम बात यह है कि इस लंबे इंतजार के बावजूद राजद समर्थक सभा स्थल पर डटे रहे। इधर, श्रीकृष्ण ¨सह स्टेडियम मैदान में भी तेजस्वी की सभा में शुरुआती निराशा के बाद बड़ी संख्या में राजद समर्थक पहुंचे। जिसमें सीमावर्ती अन्य जिले के भी बड़ी संख्या में समर्थक शामिल थे।