जिला पशुपालन पदाधिकारी ने चकाई पशु चिकित्सालय का किया औचक निरीक्षण
जमुई। गुरुवार को जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. उमेश प्रसाद ने चकाई पशु चिकित्सालय का निरीक्षण किया। इस
By JagranEdited By: Published: Thu, 22 Jun 2017 07:14 PM (IST)Updated: Thu, 22 Jun 2017 07:14 PM (IST)
जमुई। गुरुवार को जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. उमेश प्रसाद ने चकाई पशु चिकित्सालय का निरीक्षण किया। इस दौरान पशु चिकित्सा पदाधिकारी रामानुज प्रसाद एवं अनुसेवक अयोध्या ¨सह मौके पर पशुओं का इलाज करते मिले। वहीं उन्होंने बताया कि इस माह में पशुओं को की गई गर्भाधान की संख्या 24 है तथा इस माह में 133 बीमार पशुओं की चिकित्सा कर दवाई दी गई। इसके अलावा एक अप्रैल से 22 जून तक 492 पशुओं का इलाज किया गया। जिला पशुपालन पदाधिकारी ने पशु चिकित्सा पदाधिकारी को कृत्रिम गर्भाधान की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया। मौके पर पशु अस्पताल के कर्मी दुर्गेश नन्दन, देवनारायण केशरी, रामबाबु पासवान, सहित कई लोग मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें