युवा कांग्रेस ने निकाली पदयात्रा
जमुई। प्रदेश युवा कांग्रेस के आह्वान पर 60 साल बेमिसाल तुम भी दो हिसाब कार्यक्रम के तहत रविवार को जम
जमुई। प्रदेश युवा कांग्रेस के आह्वान पर 60 साल बेमिसाल तुम भी दो हिसाब कार्यक्रम के तहत रविवार को जमुई लोक सभा युवा कांग्रेस के महासचिव राजेश पासवान के नेतृत्व में पदयात्रा किया गया। इसके पूर्व अम्बेडकर स्मारक समिति के समक्ष जन सभा आयोजित किया गया। जन सभा को संबोधित करते हुए बिहार सरकार के पूर्व मंत्री अर्जुन मंडल ने कहा कि कांग्रेस की नीतियों के कारण ही भारत आज महाशक्ति बनकर उभरा है।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हरेन्द्र ¨सह ने कहा कि नरेन्द्र मोदी की नीतियों के कारण आम जन त्राहिमाम हैं। प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव पवन कुमार, प्रदेश सचिव अमित कुमार आदि ने केन्द्र सरकार को जुमलेबाजों की सरकार बताया। मौके पर महिला कांग्रेस अध्यक्ष दैवी कुमारी, श्रीनिवास ¨सह, राजेन्द्र ¨सह, मुर्तजा अंसारी, मृत्युंजय पांडेय, मो. टारजन, जितेन्द्र मांझी, अनिल ¨सह, पवन पासवान समेत अन्य कई लोग मौजूद थे।