Move to Jagran APP

झंडा फहरा कर वन्दे मातरम गाएं भाजपा के बूथ अध्यक्ष

जमुई। रविवार को थानाक्षेत्र के लोहिया चौक स्थित गो¨वधर लाज में भाजपा सिमुलतला मंडल कार्यकारिणी की बै

By JagranEdited By: Published: Sun, 26 Mar 2017 05:55 PM (IST)Updated: Sun, 26 Mar 2017 05:55 PM (IST)
झंडा फहरा कर वन्दे मातरम गाएं भाजपा के बूथ अध्यक्ष

जमुई। रविवार को थानाक्षेत्र के लोहिया चौक स्थित गो¨वधर लाज में भाजपा सिमुलतला मंडल कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष शिव कुमार यादव ने की। बैठक में बतौर मार्गदर्शन के लिए मंडल प्रभारी सह पूर्व प्रखंड अध्यक्ष लक्ष्मीपुर शंभू प्रसाद मंडल उपस्थित थे।

loksabha election banner

उन्होंने बताया कि आज प्रदेश के सभी प्रखंड के मंडल में बैठक का आयोजित हुई है। छह अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा के सभी बूथ अध्यक्ष अपने-अपने घरों में भाजपा का झंडा फहरा कर वन्दे मातरम गान गाएं। साथ ही केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित विकास कार्य की जानकारी जन-जन तक पहुंचाए। 14 अप्रैल डॉ. भीम राव अंबेडकर जयंती प्रखंड स्तर पर मनाएं। इस दौरान भीम एप डाउनलोड करने व उसके संचालन की जानकारी भी दी जाएगी। स्वच्छता अभियान कार्यक्रम के साथ 15 मई से लेकर 30 मई तक संपर्क अभियान के तहत सरकार के विकास कार्य को स्टीकर, बैनर लगाकर जानकारी दे। साथ ही बिहार सरकार की नाकामियों को भी उजागर करे। बैठक जिला कार्यसमिति सदस्य भुनेश्वर साह, मंडल महामंत्री वैभव कुमार प्रजापति, घनश्याम वर्णवाल, श्याम ¨सह, लालमोहन राय, तस्लीम अंसारी, राजकुमार साह, मुंसफी मियां, देव नारायण यादव, वैद्यनाथ ठाकुर, अजय दास, अजीत कुशवाहा, दशरथ कुशवाहा, पप्पू ¨सह, संजय पासवान, माधो यादव के साथ भाजपा के कई प्रखंड एवं मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.