Move to Jagran APP

नील गाय के आतंक से किसान परेशान

जमुई। इन दिनों अलीगंज प्रखंड के किसान नील गाय के आतंक से परेशान हैं। प्रखंड के विभिन्न गांवों में लग

By Edited By: Published: Thu, 08 Dec 2016 07:17 PM (IST)Updated: Thu, 08 Dec 2016 07:17 PM (IST)
नील गाय के आतंक से किसान परेशान

जमुई। इन दिनों अलीगंज प्रखंड के किसान नील गाय के आतंक से परेशान हैं। प्रखंड के विभिन्न गांवों में लगे फसलों को नील गाय ने नष्ट करना शुरू कर दिया है। प्रखंड के दक्षिणी क्षेत्र के भलुआना, हिलसा, कोदवरिया, रामसागर खड़गपुर, बेगवा, ईटाबांध, नोनी, ताजपुर, धनार, बारा, सोलहपुर, दरखा आदि दर्जनों गांवों में लगे मिर्च, अरहर, टमाटर, सरसो आदि फसलों को प्रतिदिन दर्जनो की संख्या में नील गाय आकर फसल नष्ट कर रही है। फसल बचाने को ले ¨चतित किसान रातजग्गा कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि एक तो मंहगाई की मार है और दूसरी तरफ तैयार फसल को नील गाय व जंगली सुअर बर्बाद कर रहे हैं। इस विकट समस्या पर अगर प्रशासन ध्यान नहीं देगी और हमलोग की कमर टूट जाएगी। किसान ब्रहम्देव ¨सह, कारू ¨सह, मोलन ¨सह, पप्पु ¨सह, श्यामसुंदर ¨सह, अशोक यादव, सरयुग पासवान, गोरेलाल यादव ने बताया कि तैयार फसल को जंगली जानवर द्वारा बर्बाद किया जा रहा है। नील गाय के आतंक से हमलोग परेशान हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.