वार्ड सभा का आयोजन
जमुई। मनरेगा के तहत वार्षिक कार्य योजना 2016-17 निर्माण की प्रक्रिया गुरुवार को शुरू हुई। चकाई प्रखं
By Edited By: Published: Thu, 08 Dec 2016 06:48 PM (IST)Updated: Thu, 08 Dec 2016 06:48 PM (IST)
जमुई। मनरेगा के तहत वार्षिक कार्य योजना 2016-17 निर्माण की प्रक्रिया गुरुवार को शुरू हुई। चकाई प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में वार्ड सभा का आयोजन कर योजनाओं को पंजीकृत किया जा रहा है। इसके तहत वार्ड संख्या 5 एवं 6 में वार्ड सभा का आयोजन किया गया। इन सभाओं के पर्यवेक्षण एवं अनुश्रवण हेतु विशेष व्यवस्था के तहत हर पंचायत के लिए जिलाधिकारी द्वारा पर्यवेक्षक की नियुक्ति की गई है जिसके समक्ष पारदर्शी तरीके से सभा का आयोजन किया जा रहा है तथा ग्रामीणों से जरूरी योजनाएं लेकर पंजीकृत किया जा रहा है। उक्त जानकारी चकाई पीओ सुशील कुमार ने दी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें