शहीदों को सम्मान करें देशवासी : अजयेन्द्र
जमुई। विषम परिस्थितियों में भी देश की सीमा पर तैनात जवानों के बल पर ही हम अपने घर में चैन की सांस ले
जमुई। विषम परिस्थितियों में भी देश की सीमा पर तैनात जवानों के बल पर ही हम अपने घर में चैन की सांस लेते हैं। हमारा फर्ज बनता है कि देश के उन वीर जवानों के लिए हम अपना कर्तव्य जरुर निभाएं। यह बांते सिकन्दरा प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. अजयेन्द्र कुमार ने कहा । उन्होंने कहा की अपनी कुर्बानी देकर देश को बचाने वाले उन वीर जवानों के प्रति हम नतमस्तक है। उनकी त्याग, तपस्या पर ही हम देशवासी चैन से सोते है। वे जान की न्योछावर कर हमें खुशियां देते है। सरहद पर देश की रक्षा करने वाले सैनिकों पर हमें गर्व है। उनकी शहादत से आज देश की जनता उन पर गर्व कर रही है। शहीद सैनिकों की कुर्बानी ने हम देशवासियों को विश्व में मान-सम्मान बढ़ाया है उसे भुलाया नहीं जा सकता। सैनिकों के बल पर ही विश्व में मान सम्मान बढ़ा है। उड़ी की आतंकी हमले में18 सैनिकों की शहादत ने पूरे देश और दुनिया को झकझोर कर रख दिया। देश के जांबाज सैनिकों ने सर्जिकल स्ट्राइक कर देश का मान एक बार फिर बढ़ा दिया। जवानों के इस जबाव से हम पूरे देशवासी अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। जवानों को श्रद्धांजलि देने का एक अच्छा मौका है। जिले के हर लोगों को उन्होंने आह्वान किया है कि दीप का पर्व दीपावली पर उन शहीदों को नमन करें।