झाझा के 12 मतदान केन्द्र स्थानांतरित
जमुई। झाझा प्रखंड के 12 मतदान केन्द्रों को सुरक्षा कारणों से स्थानांतरित कर दिया गया है। राज्य निर्व
जमुई। झाझा प्रखंड के 12 मतदान केन्द्रों को सुरक्षा कारणों से स्थानांतरित कर दिया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने पत्रांक 3189, दिनांक 21.04.16 के माध्यम से मतदान केन्द्र स्थानांतरित करने की स्वीकृति प्रदान कर दी। ये मतदान केन्द्र नक्सल प्रभावित, घने जंगल, दुर्गम स्थान में स्थित था। इन मतदान केन्द्रों पर आने-जाने के क्रम में मतदान दल को अगवा किए जाने की भी आशंका थी। इसी के मद्देनजर इन्हें अन्यत्र स्थान स्थानांतरित किया गया है। मतदान केन्द्र संख्या 171 उमवि. बाराकोला को उमवि. घोरमारा, 173 उमवि. जुड़पनिया को उमवि. घोरमारा, 174 उमवि. दुधरवा को उमवि. घोरमारा, 211 सामुदायिक भवन मानिकथान को मवि. बोड़वा, 212 उमवि. बखोरी बथान को मवि. बोड़वा में स्थानांतरित किया गया। इसके अलावा 231 सामुदायिक भवन पिपराडीह को उमवि. कनौदी (पूर्वी भाग), 232 नया प्रावि. जरीडीह को उमवि. कनौदी (पश्चिमी भाग), 243 प्रावि. घोटारी को प्रावि. नागवे (नया भवन), 249 उमवि. तिलौना (पूर्वी भाग) को सामुदायिक भवन बस्तियाडीह, 256 उमवि. लीलावरण को प्रावि. गोपलामारण, 257 उमवि. घोरपारण को पंचायत भवन खुरंडा और 269 प्रावि. सलखोडीह को उमवि. खुरंडा में स्थानांतरित किया गया है। मतदान केन्द्रों के स्थानांतरित किए जाने की औपचारिक सूचना जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. कौशल किशोर द्वारा औपचारिक रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी और झाझा के अंचलाधिकारी को दे दी गई है। उन्हें जिलाधिकारी ने अपने स्तर से भी माइकिंग कराकर और डुगडुगी बजाकर मतदान केन्द्रों के स्थानांतरित किए जाने की सूचना प्रसारित करने का निर्देश दिया।