चार सौ व्यक्ति पर निकल सकता है गिरफ्तारी का वारंट
जमुई। पंचायत चुनाव में झाझा प्रखंड के लगभग चार सौ व्यक्ति पर गिरफ्तारी वारंट निकला तय माना जा रहा है
By Edited By: Published: Fri, 29 Apr 2016 05:54 PM (IST)Updated: Fri, 29 Apr 2016 05:54 PM (IST)
जमुई। पंचायत चुनाव में झाझा प्रखंड के लगभग चार सौ व्यक्ति पर गिरफ्तारी वारंट निकला तय माना जा रहा है। इस संदर्भ में पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अरूण कुमार राय ने बताया कि प्रखंड के 1279 व्यक्ति के उपर धारा 107 लगाया गया है। लेकिन अभी तक 850 व्यक्ति ने ही थाना पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराया है। उन्होंने कहा कि शनिवार तक उपस्थित होने का अंतिम तिथि निर्धारित की गई है जो व्यक्ति अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं कराएंगे उनके विरूद्ध रविवार को गिरफ्तारी वारंट निकाल दिया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें