सेमिनार का आयोजन
जमुई। सिमुलतला थानाक्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय कनौदी में नेहरू युवा केन्द्र जमुई एवं युवा कार
जमुई। सिमुलतला थानाक्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय कनौदी में नेहरू युवा केन्द्र जमुई एवं युवा कार्य खेल मंत्रालय भारत सरकार के सौजन्य से समाजिक मुद्दों पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में बतौर मुख्य अथिति कनौदी पंचायत की मुखिया चमकीला देवी, समाजसेवी अशोक भाई, नेहरू युवा केन्द्र जमुई के समन्वयक स्टीफन मराडी आदि ने अपने विचार सेमिनार में रखकर उपस्थित लोगों को सेमिनार के मुद्दों से रूबरू कराया। मुखिया श्रीमति देवी सेमिनार को सम्बोधित करते हुए कहा कि महिलाओं में सशक्तिकरण आया है लेकिन जैसा सशक्तिकरण होना चाहिए वैसा नहीं हो सका है। समाजसेवी श्री सिंह ने बाल-विवाह पर रोकथाम, युवाओं में बढ़ते नशाखुरानी पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि जो क्षेत्र पिछड़ा हुआ है वहा नेहरू युवा केन्द्र के उद्देश्यों पर कार्यक्रम हो। जिला समन्वयक श्री मराडी ने अपने सम्बोधन में कहा कि अशिक्षा आज सबसे बड़ा समस्या है। नेहरू युवा केन्द्र जमुई के लेखापाल उमेश प्रसाद ने भारत मिशन, भ्रूण हत्या पर रोकथाम, महिला सशक्तिकरण आदि पर अपने विचार रखा। सेमिनार को उम0 विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक मोफिल अंसारी, चन्द्रशेखर पंडित, कोमल कुमारी, अफताब अंसारी, अताबुल अंसारी, किस कुमार, संतोष कुमार, तनवीर अंसारी, इरफान अंसारी आदि ने भी सेमिनार को सम्बोधित कर अपने विचार रखे।