Move to Jagran APP

मंडल स्तर तक का चुनाव 15 फरवरी तक

जमुई। बुधवार को स्थानीय भाजपा कार्यालय में पार्टी के संगठनात्मक चुनाव की समीक्षा को ले एक आवश्यक बैठ

By Edited By: Published: Wed, 10 Feb 2016 07:43 PM (IST)Updated: Wed, 10 Feb 2016 07:43 PM (IST)
मंडल स्तर तक का चुनाव 15 फरवरी तक

जमुई। बुधवार को स्थानीय भाजपा कार्यालय में पार्टी के संगठनात्मक चुनाव की समीक्षा को ले एक आवश्यक बैठक सोनो मंडल अध्यक्ष अभिनंदन सिंह की अध्यक्षता में आहूत की गई। इस मौके पर उपस्थित भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सह संगठन चुनाव प्रभारी विश्वनाथ भगत ने वहा मौजूद कार्यकर्ताओं व पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि 15 फरवरी 2016 तक हर हाल में वार्ड , पंचायत व मंडल स्तर तक का चुनाव संपन्न करा लें ताकि जिलास्तरीय चुनाव ससमय संपन्न कराया जा सके। पार्टी को सशक्त व मजबूती प्रदान करने के लिए अधिक से अधिक सदस्यों को जोडे़ जाने पर भी उन्होंने बल दिया। प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बडी पार्टी है। अनुशासन व सच्चरित्रता इसकी पहचान है। इस मौके पर पार्टी के कला संस्कृति मंच के प्रमंडलीय प्रभारी रंजीत सिंह , पूर्व जिलाध्यक्ष राजकिशोर सिंह , प्रियरंजन सिंहा , रामनाथ सिंह , जिला पार्षद विकास प्रसाद सिंह , नुनेश्वर साह , प्रो. प्रदीप कुमार , सुरेशचंद्र गिरि , मनोरंजन पाडेय , कामदेव सिंह , बाजो यादव , राजेंद्र यादव ,सकलदेव यादव , दिग्विजय सिंह , उमेश वर्णवाल सहित बडी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.