सदस्यता अभियान को ले राजद की बैठक
जमुई। जिला राजद प्रधान कार्यालय में सदस्यता अभियान को लेकर पार्टी पदाधिकारियों एवं प्रमुख कार्यकर्ता
जमुई। जिला राजद प्रधान कार्यालय में सदस्यता अभियान को लेकर पार्टी पदाधिकारियों एवं प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। इस मौके पर कटोरिया की विधायक सह जिला राजद के निर्वाची पदाधिकारी स्वीटी हेम्ब्रम उपस्थित थीं। बैठक में महागठबंधन के शानदार जीत के लिए सभी कार्यकर्ताओं एवं जनता को बधाई दी गई। आगामी सत्र 2016-18 हेतु राजद के सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष अशोक कुमार राम ने बताया कि जिले में एक लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। 12 दिसम्बर तक अंतिम रूप से सदस्यता रसीद का काउंटर फाइल जमा करा देना है। निर्धारित समय तक संगठन के पुनर्गठन को लेकर यह जरूरी है। विधायक स्वीटी हेम्ब्रम ने संगठन की मजबूती को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की। उन्होंने कहा कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद एवं पूर्वाचल के नेता सह बांका सांसद जयप्रकाश नारायण यादव के सम्मान को बढ़ाने के लिए हमलोगों को एकजुट होना है। इस मौके पर शौकत अली, त्रिवेणी यादव, उमाशंकर प्रसाद, नेहाल फकरुद्दीन, प्रयाग यादव, चुन्नी यादव, मनोहर गुप्ता, सरयू यादव, मुरारी राम, रामविलास यादव, गीता बिंद, अयोध्या राम चंद्रवंशी, रामदेव यादव, अरविंद कुमार राव, राजकुमार यादव, सौकेन्दर यादव, घनश्याम गुप्ता, चंदन रजक, अशोक मंडल, रिंकू साव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।