गरीबों को एकजुट देखकर बौखला गए विरोधी : विजय
जमुई। जमुई विधानसभा से महागठबंधन के प्रत्याशी विजय प्रकाश ने कहा कि गरीब एकजुट हो चुके हैं। यह देखकर
जमुई। जमुई विधानसभा से महागठबंधन के प्रत्याशी विजय प्रकाश ने कहा कि गरीब एकजुट हो चुके हैं। यह देखकर अब विरोधी बौखला गए हैं। उन्होंने कहा कि चारों तरफ अफवाह फैलाई जा रही है। मतदाताओं को संयम बरतना है। श्री प्रकाश जमुई प्रखंड के चौडीहा, इकेरिया, पदमावत, खैरी, रामपुर, अगहरा, बरुअट्टा आदि गांवों में जनसंपर्क चलाकर लोगों से समर्थन मांगा। उन्होंने कहा कि दस वर्षो के कार्यकाल में किसका विकास हुआ यह सभी जानते हैं। गरीबों की स्थिति दयनीय होते चली गई। उन्होंने कहा कि आज जात-पात से ऊपर उठकर जमुई में गरीबों का हकमारी करने वाले के खिलाफ आवाज बुलंद करें। उन्होंने कहा कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी। लोगों ने नीतीश कुमार के विकास कार्यो पर भरोसा किया है। एनडीए में इस बदर हलचल है कि आज फिल्मी सितारों को बुलाना पड़ रहा है। जनता के मूड को वे जान चुके हैं। उन्होंने मतदाताओं से एक बार जात-धर्म से ऊपर उठकर समर्थन देने की अपील की। इस मौके पर शौकत अली, अमर कुमार भगत, विक्की भगत, अयोध्या राम चंद्रवंशी, अशोक कुमार राम, शंभू राम, मकेश्वर रावत, मुन्ना साव सहित कई लोग उनके साथ मौजूद थे।