लोकतंत्र के महापर्व में भाग लें: शशिकांत
जमुई। लोकतंत्र का महापर्व पाच साल के बाद आता है इसलिए अपने मताधिकार का प्रयोग करने का यह सबसे अच्छा
By Edited By: Published: Sun, 04 Oct 2015 08:40 PM (IST)Updated: Sun, 04 Oct 2015 08:40 PM (IST)
जमुई। लोकतंत्र का महापर्व पाच साल के बाद आता है इसलिए अपने मताधिकार का प्रयोग करने का यह सबसे अच्छा अवसर है। इसमें भाग लेकर आप अपने क्षेत्र के लिए अच्छे प्रतिनिधि एवं मजबूत सरकार के गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते है।
उक्त बातें जमुई के तत्कालीन जिलाधिकारी एवं वर्तमान में पीएचईडी विभाग के संयुक्त सचिव शशिकात तिवारी ने चकाई में प्रेसवर्ता के दौरान कही। वे रविवार को देवघर से पूजा अर्चना कर पटना जा रहे थे। उन्होंने मतदाताओं से 12 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में भारी संख्या में भाग लेने का आह्वान किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें