हज पर जाने वालों की कार्यशाला
जमुई। सुन्नी उलेमा बोर्ड जमुई के सहयोग से रियासती हज कमेटी शाखा जमुई द्वारा एक स्थानीय स्कूल में हज
By Edited By: Published: Sun, 02 Aug 2015 07:35 PM (IST)Updated: Sun, 02 Aug 2015 07:35 PM (IST)
जमुई। सुन्नी उलेमा बोर्ड जमुई के सहयोग से रियासती हज कमेटी शाखा जमुई द्वारा एक स्थानीय स्कूल में हज पर जाने वाले यात्रियों को महत्वपूर्ण जानकारी देने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें डा. नौशाद अहमद ने जमुई से जाने वाले 59 महिला-पुरुष हज यात्रियों को इंजेक्शन लगाकर टीका भी दिया। इस अवसर पर लोगों को हज यात्रा से संबंधित महत्वपूर्ण यात्री और हज गाइड भी उपलब्ध कराई गई। हज यात्रियों को इस कार्यशाला में ट्रेनर मुक्ति सज्जाद मिशवाही एवं हाजी फारूख ने बुद्धिजीवियों की उपस्थिति में जानकारी उपलब्ध कराई। कार्यक्रम में बोर्ड के सचिव मौलाना गफ्फारी, मौलाना बरकाती, हासिम भाई, समफुल्लाह, मो. अलतमस सादाब इत्यादि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें