शिवशक्ति महायज्ञ की निकली कलश यात्रा
जमुई। शुक्रवार को प्रखंड के धमना गाव के काली मंदिर में श्री श्री 108 शिव शक्ति महायज्ञ का शुभारंभ हु
जमुई। शुक्रवार को प्रखंड के धमना गाव के काली मंदिर में श्री श्री 108 शिव शक्ति महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर 401 कुमारी कन्याओं एवं महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। बगधासा नदी से जलाभिषेक कर सभी महिलाएं काली मंदिर के यज्ञ स्थल पर पहुंची। पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया था। हाथी, घोड़े की सवारी को देखने के लिए काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ भी देखी गई। नौ दिनों तक चलने वाले इस यज्ञ में प्रवचन से लेकर रासलीला, कीर्तन आदि की व्यवस्था है। इस संदर्भ में यज्ञ समिति के अध्यक्ष देवकी रावत, उपाध्यक्ष ललन पाडेय, दिनेश पांडेय आदि ने बताया कि नौ दिनों के इस यज्ञ में वृंदावन के आचार्य श्यामसुन्दर महाराज एवं रामदेवजी महाराज के द्वारा प्रवचन किया जाएगा जबकि रासलीला का प्रोग्राम बालक दास महाराज मंडली द्वारा किया जाना है। उन्होंने बताया कि पहली बार इस क्षेत्र में भव्य यज्ञ का आयोजन होने से इस क्षेत्र के लोग काफी उत्साहित हैं। यज्ञ के यजमान के रूप में पप्पू पांडेय एवं उनकी पत्नी सरीता देवी कार्य कर रही हैं। यहा के लोगों ने यज्ञ को और भव्य बनाने के लिए यहा पर तारामाची, कठघोड़वा, झूला आदि की व्यवस्था की है जिसका आनंद भक्तगण लेंगे। वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए गाव के दिलीप मिश्रा, अमरदीप पंडित, देवेन्द्र यादव, महेन्द्र पांडेय, सुरेन्द्र पंडित, किशोरी रजक, संजीत, हीरालाल साव, चंदन पांडेय आदि के अलावे ग्रामीण लगे हुए हैं।