बिहार में एनडीए की लहर : सांसद
जमुई। सीतामढ़ी के रालोसपा सांसद राजकुमार शर्मा ने कहा कि बिहार में एनडीए की लहर चल रही है। श्री शर्म
By Edited By: Published: Fri, 03 Jul 2015 05:30 PM (IST)Updated: Fri, 03 Jul 2015 05:30 PM (IST)
जमुई। सीतामढ़ी के रालोसपा सांसद राजकुमार शर्मा ने कहा कि बिहार में एनडीए की लहर चल रही है। श्री शर्मा लोजपा कार्यालय में बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने स्थानीय निकाय चुनाव में एनडीए प्रत्याशी मुकेश यादव के पक्ष में पंचायत प्रतिनिधियों को गोलबंद होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि एनडीए प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित है। इस मौके पर युवा लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष विजय सिंह ने कहा कि एनडीए प्रत्याशी को जिताने के लिए तमाम कार्यकर्ता लगे हैं। इस मौके पर रालोसपा के जिलाध्यक्ष अरुण मंडल, लोजपा जिलाध्यक्ष मोतीउल्लाह, सांसद प्रतिनिधि जीवन सिंह, प्रदेश महासचिव अनिल सिंह, उपेन्द्र आजाद, सुभाष पासवान, चंदन सिंह, अवधेश नारायण आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें