Move to Jagran APP

भाजपा को नहीं पच रहा महागठबंधन : जयप्रकाश

जमुई। पूरे बिहार में 24 सीटो पर विधान परिषद का चुनाव महागठबंधन के साथ हो रहा है। यह पहली लड़ाई है फिर

By Edited By: Published: Wed, 01 Jul 2015 07:49 PM (IST)Updated: Wed, 01 Jul 2015 07:49 PM (IST)
भाजपा को नहीं पच रहा महागठबंधन : जयप्रकाश

जमुई। पूरे बिहार में 24 सीटो पर विधान परिषद का चुनाव महागठबंधन के साथ हो रहा है। यह पहली लड़ाई है फिरकापरस्त ताकतों को दूर भगाने की। उक्त बातें स्थानीय कांग्रेस आश्रम के प्रागण में पूर्व केन्द्रीय मंत्री सह बाका के सासद जयप्रकाश नारायण यादव ने महागठबंधन के विधान परिषद उम्मीदवार संजय प्रसाद के पक्ष में आयोजित आमसभा में कही। उन्होंने कहा कि जिस ईमारत पर हम खड़े हैं यह बाबा भीमराव अम्बेडकर, लोहिया, लोकनायक जयप्रकाश नारायण की है। हजार बार मरना होगा तो मरेंगे लेकिन गाधीवादी से गोडसेवादी नहीं होंगे। सासद श्री यादव ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा के लोगो को यह नहीं पच रहा है कि हमलोग एक हो गए हैं। उनके पसीने छूट रहें हैं। लाख पसीना छुड़ा लें फिर भी मुंह की खानी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि एक दिन की राजनीति राजनीति नहीं होती है। नकारात्मक राजनीति करने वाले लोग हमेशा परास्त होते हैं। एक साल में केंद्र की मोदी सरकार ने त्रिस्तरीय पंचायती राज के सभी योजनाओं को बंद कर दिया है जिससे बिहार में विकास की गति रुकी हुई है। उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियो एवं कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि भाजपा को भगाओ बिहार को बचाओ। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से अपना कीमती वोट महागठबंधन के विधान परिषद उमीदवार संजय प्रसाद को देने की अपील की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक रामेश्वर पासवान ने कहा कि हमारी गठबंधन चट्टानी एकता के साथ जुड़ी है। हमारे आपके बीच जो भी फिरकापरस्त की बातें करते हैं उससे सावधान रहने की जरुरत है। कार्यक्रम को सूर्यगढ़ा के पूर्व विधायक प्रह्लाद यादव, जमुई के पूर्व विधायक विजय प्रकाश, विधान परिषद उम्मीदवार संजय प्रसाद के अलावे कई अन्य ने संबोधित किया। इस मौके राजद जिलाअध्यक्ष अशोक राम, काग्रेस के प्रदेश सचिव सुधीर कुमार उर्फ बंटी चौधरी, जदयू जिलाध्यक्ष शिवशकर चौधरी, राजद के प्रधान महासचिव प्रयाग यादव, जिला प्रवक्ता अमर कुमार भगत, पैक्स अध्यक्ष बाबूलाल यादव, राजद प्रखंड अध्यक्ष रामविलास यादव, सोफेन्द्र यादव, जदयू प्रखंड अध्यक्ष अनुज कुमार सिंह, ब्रजेश कुमार, अम्बिका यादव, शिवशकर ताती, पूर्व मुखिया मनोज सिंह, त्रिवेणी यादव सहित दर्जनों महागठबंधन के नेता उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.