खोए अधिकारों को पाकर ही पंचायती राज संभव
संवाद सूत्र, सिमुलतला(जमुई): पंचायत जनप्रतिनिधियों को उनके खोए 29 अधिकारों को वापस दिलाकर ही महात्मा
संवाद सूत्र, सिमुलतला(जमुई): पंचायत जनप्रतिनिधियों को उनके खोए 29 अधिकारों को वापस दिलाकर ही महात्मा गाधी के सपनों के पंचायतीराज को लाया जा सकता है। उपरोक्त बातें शनिवार को सिमुलतला थाना क्षेत्र के लौहिया बाजार एवं टेलवा बाजार में अलग-अलग पंचायती राज जनप्रतिनिधियों को सम्मानित करते हुए विधान पार्षद संजय प्रसाद सिंह ने कही। श्री सिंह ने क्षेत्र के सभी पंचायत जनप्रतिनिधियों को शाल व कैलेंडर भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने विस्तार से अपने विधान पार्षद के कार्यकाल के उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा। आज तक किसी पार्षद ने पंचायत जनप्रतिनिधियों के सम्मान के विषय में नहीं सोचा। हमलोगों के प्रयास से वार्ड सदस्य को आगनबाड़ी में निगरानी व विद्यालय में अध्यक्ष बनवाकर खाता संचालन का अधिकार दिलवाया। मुखिया जी की गिरफ्तारी भी अब आसान से नहीं की जा सकती है। पद में रहते मुखिया जी की गिरफ्तारी पंचायती राज के प्रधान सचिव के अनुमति के बाद ही संभव है। इसके अलावा श्री सिंह ने अपने द्वारा किए गए कई उपलब्धियों को गिनाया। लौहिया चौक में आयोजित अलग-अलग कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व पार्षद श्रीकात यादव एवं खुरंडा मुखिया बालदेव यादव ने किया। वहीं टेलवा बाजार में टेलवा मुखिया इंदु भारती ने किया। मौके पर राजद प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार यादव, पंसस आमना खातून, चीमा यादव, सरफुद्दीन अंसारी, काली चरण राय के साथ दर्जनों की संख्या में पंचायती राज के जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।