कार्यक्रम पदाधिकारी के खिलाफ मुखिया संघ ने खोला मोर्चा
संवाद सूत्र, लक्ष्मीपुर(जमुई) : प्रखंड के कार्यक्रम पदाधिकारी की मनमानीपूर्ण कार्यशैली को लेकर स्थान
संवाद सूत्र, लक्ष्मीपुर(जमुई) : प्रखंड के कार्यक्रम पदाधिकारी की मनमानीपूर्ण कार्यशैली को लेकर स्थानीय जन प्रतिनिधियों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को मामला एक बार फिर सुर्खियों में तब आ गया जब डीडीसी मृत्युंजय कुमार प्रखंड मुख्यालय पहुंचे। इसके पूर्व विभिन्न पंचायतों के मुखिया ने एक औपचारिक बैठक कर पीओ रामकुमार सिंह के स्थानातरण को लेकर एक हस्ताक्षर युक्त आवेदन डीडीसी व जिलाधिकारी के नाम बनाया। उक्त आवेदन में मुखिया संघ के सदस्यों ने लिखा है कि मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी रामकुमार सिंह के कार्यकलाप तथा व्यवहार से असंतुष्ट हैं। मुखिया ने आवेदन के माध्यम से डीडीसी से मिलकर पीओ श्री सिंह के स्थानातरण की माग की। बैठक में मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष गणेश दास, नजारी मुखिया संगीता देवी, दिग्घी मुखिया सुनील यादव, काला मुखिया सुनील यादव, गौरा मुखिया महेश ताती, आनंदपुर मुखिया दशरथ यादव व मड़ैया मुखिया सहित कई लोग मौजूद थे। यहा बता दें कि बीते मंगलवार को डीएम शशिकात तिवारी द्वारा किए गए प्रखंड मुख्यालय के औचक निरीक्षण के दौरान पीओ के विरुद्ध मिली शिकायत पर डीएम ने उनके स्थानातरण की बात कही थी।