करंट लगने से दो मवेशी की मौत
संवाद सूत्र अलीगंज (जमुई) : प्रखंड के सेवे गाव के बहियार में 11000 हजार वोल्ट विद्युत तार गिरने से द
संवाद सूत्र अलीगंज (जमुई) : प्रखंड के सेवे गाव के बहियार में 11000 हजार वोल्ट विद्युत तार गिरने से दो मवेशी की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सेवे गाव के दक्षिण सटे खेत में शुक्रवार की सुबह चर रहे दो गाय विद्युत तार की चपेट में आ गया। जिससे तार विद्युत प्रवाहित होने के कारण दोनों मवेशी की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। बताते चलें कि अलीगंज प्रखंड विद्युत विभाग की लचर व्यवस्था के कारण लगातार कहीं ना कहीं क्षेत्र में विद्युत तार गिरने से घटना हो रही है। आए दिन इस्लामनगर गाव में ग्रामीण सड़क किनारे तार गिरने से एक वृद्ध की मौत हो गई थी। आधा दर्जन जानवरों की मौत विद्युत की चपेट में आने से हो चुकी है। फिर भी विद्युत विभाग कर्मी पदाधिकारी कुंभकर्णी निंद्रा में सोई हुई है। प्रखंड के समाज सेवी शशिशेखर सिंह मुन्ना, काग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष सुधीर प्र. सिंह, जिला परिषद प्रत्याशी सह समाज सेवी, मो. अनवर इकबाल वरिष्ट काग्रेसी नेता प्रभु बाबू, लोजपा के प्रखंड अध्यक्ष बखोरी पासवान ने जिला विद्युत कार्यपालक अभियंता से प्रखंड में जर्जर तार को बदलने की माग की है। मृत मवेशी सेवे गाव निवासी नागो यादव व पुना माझी का बताया जाता है।
........
छेड़खानी का मामला दर्ज
अलीगंज : शुक्रवार को चन्द्रदीप थाना क्षेत्र के नोनी गाव में एक नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज कराया है। जानकारी के अनुसार चन्द्रदीप के थानाध्यक्ष ज्योति कुमार ने मामला दर्ज करने की पुष्टि करते हुए बताया कि लड़की ने अपने आवेदन में लिखा है कि 42 वर्षीय मन्टु सिंह के द्वारा जबरन छेड़छाड़ किया। लड़की के आवेदन पर काड संख्या 38/15 दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। छेड़छाड़ का मामला अलीगंज प्रखंड में चर्चा का विषय बना हुआ है।