खैरा में गहराया बिजली संकट
संवाद सूत्र, खैरा(जमुई): खैरा प्रखंड में इन दिनों बिजली संकट गहरा गया है। इस कारण उपभोक्ताओं की परेश
By Edited By: Published: Sat, 25 Apr 2015 05:42 PM (IST)Updated: Sat, 25 Apr 2015 05:42 PM (IST)
संवाद सूत्र, खैरा(जमुई): खैरा प्रखंड में इन दिनों बिजली संकट गहरा गया है। इस कारण उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। बमुश्किल लोगों को 24 घटा में मात्र 10-12 घटा बिजली नसीब हो पा रही है। ऐसे में लोगों को इस भीषण गर्मी में काफी परेशानी हो रही है। नरेश वर्णवाल, सुधीर मोदी, राजेंद्र सिंह, मुन्ना सिंह, बासुरी यादव सहित कई उपभोक्ताओं ने बताया कि गर्मी आते ही बिजली ने धोखा देना शुरू कर दिया है। अनियमित बिजली आपूर्ति के कारण हमलोगों को परेशानी हो रही है। बिजली आधारित उपकरण बेकार साबित हो रहा है। इस भीषण गर्मी में दिन की तो छोड़, रात में बिजली नही रहने से चैन की नींद नही हो रही है। उपभोक्ताओं ने विभाग से बिजली आपूर्ति में सुधार की माग किया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें