महादलित को साथ लेकर ही सूबे में बनेगी सरकार : राजवंशी
संवाद सहयोगी, जमुई : भाजपा महादलित मंच के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. छोटेलाल राजवंशी ने कहा कि सूबे में महाद
संवाद सहयोगी, जमुई : भाजपा महादलित मंच के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. छोटेलाल राजवंशी ने कहा कि सूबे में महादलित समाज को बिना साथ लिए बिहार में सरकार बनाना संभव नहीं है। इसलिए जिले में अधिक से अधिक महादलितों को भाजपा से जोड़ें। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने एक महादलित को भले ही मुख्यमंत्री बनाया परंतु उनके विधायक और मंत्री द्वारा जीतनराम मांझी को हर दिन अपमानित किया जाता है।
उन्होंने सूबे में पांच लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य मंच द्वारा निर्धारित किया। बैठक की अध्यक्षता मंच के जिलाध्यक्ष शंभू रजक ने की। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश कुमार भगत ने आगामी 3 फरवरी को पटना में होने वाले संत रविदास जयंती में जिले के कार्यकर्ताओं से भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो सभी को साथ लेकर चलती है। इस मौके पर जिला मंत्री सोनेलाल पासवान, एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष गोवर्द्धन रविदास, अजय पासवान, डॉ. नमीता कुमारी, सुधीर रविदास, सत्यनारायण तूरी, मुकुंद दास, रुपण मंडल आदि भी अपने-अपने विचार रखे।
इधर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान को गति देते हुए भाजपा पंचायती राज के प्रदेश उपाध्यक्ष विकास प्रसाद सिंह ने खैरा के झुंडो पंचायत अंतर्गत कई गांवों में शिविर लोगों को भाजपा का सदस्य बनाया। इस मौके पर श्री सिंह ने कहा कि लोगों में भाजपा से जुड़ने की ललक है। यही कारण है कि लोग स्वत: भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी ने जिस तरह से देश के सौ करोड़ जनता का सिर ऊंचा किया है उससे आम जनता प्रभावित है। आम जनता जात-पात से ऊपर उठकर भाजपा से अपने को जोड़ रहे हैं। इस मौके पर महामंत्री नरेन्द्र सिंह, प्रखंड अध्यक्ष उदयनारायण सिंह, कन्हैया सिंह, बालमुकुंद सिंह, संजय पासवान सहित कई लोग उपस्थित थे।