चकाई विस में पहले 9 तो अब 44 हाई स्कूल : विधायक
संवाद सूत्र सोनो (जमुई): शुक्रवार को इंटरस्तरीय परियोजना बालिका उच्च विद्यालय में आयोजित सम्मान समार
संवाद सूत्र सोनो (जमुई): शुक्रवार को इंटरस्तरीय परियोजना बालिका उच्च विद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह सह मुख्यमंत्री बालिका प्रोत्साहन योजना के तहत राशि वितरण समारोह को संबोधित करते हुए विधायक सुमित कुमार सिंह ने कहा शिक्षा के क्षेत्र में बालिकाओं की दमदार उपस्थिति से विकास को नई दिशा मिली है। क्षेत्र के विकास को ले उन्होंने जो रोडमेप बनाया था उसे साकार करने की दिशा में पिछले पचास महीनों में काफी कुछ हासिल हुआ भी। जब विधायक बना तो चकाई विस क्षेत्र में महज 9 हाई स्कूल थे लेकिन उनके अथक प्रयास से अब यहा 44 हाई स्कूल हैं।
उन्होंने कहा बरनार जलाशय योजना उनका ड्रीम प्रोजेक्ट है और उसके निर्माण का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है। इससे पूर्व विधायक, जिप अध्यक्ष व डीईओ ने विद्यालय के नवर्निमित तोरण द्वार का उद्घाटन फीता काटकर किया। इस दौरान शाल व मोमेंटों प्रदान कर अतिथियों को सम्मानित किया गया। विद्यालय की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत गीत, नृत्य, प्रहषण मनमोहक रहे। समारोह में जिप अध्यक्ष राजेंद्र यादव, जिला शिक्षा पदाधिकारी बीएन झा, डीपीओ महेंद्र नारायण झा, बीडीओ अशोक कुमार, बीईओ शिवेंद्र प्रताप सिंह, माध्यमिक शिक्षक संध के प्रमंडलीय सचिव अशोक राय, मुखिया रेखा देवी, पंचानन सिंह, प्लस टू एसएस हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक अरूणदेव राय, परियोजना के प्रभारी प्रधानाध्यापक रामसागर प्रसाद सिंह, प्रमुख आलमगीर अंसारी, गुरूदयाल यादव, राजेंद्र दास, रंजीत विश्वकर्मा सहित विद्यालय के तमाम शिक्षक शिक्षिकाएं व बड़ी संख्या में गणमान्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक पप्पू राम ने किया।