Move to Jagran APP

बंगलादेशी बच्चा तस्कर गिरोह की महिला गिरफ्तार

संवाद सूत्र, सिमुलतला(जमुई): अंतरराष्ट्रीय बच्चा तस्कर गिरोह की एक महिला सदस्य को स्थानीय पुलिस ने

By Edited By: Published: Tue, 25 Nov 2014 08:14 PM (IST)Updated: Tue, 25 Nov 2014 08:14 PM (IST)
बंगलादेशी बच्चा तस्कर गिरोह की महिला गिरफ्तार

संवाद सूत्र, सिमुलतला(जमुई): अंतरराष्ट्रीय बच्चा तस्कर गिरोह की एक महिला सदस्य को स्थानीय पुलिस ने रेलवे कलोनी से गिरफ्तार किया। उक्त महिला दो वर्षीय एक मासूम बच्चा को लेकर भाग रही थी।

loksabha election banner

गिरफ्तार महिला तस्कर का नाम संध्या रानी, पति मनिन्द्रनाथ मंडल है जो बंगलादेश के खुल्ना राच्य के कालीगश थाना अंतर्गत लखीकातपुर गांव की रहने वाली है। गिरफ्तारी के बाद जानकारी देते हुए सिमुलतला थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार ने बताया कि महिला तस्कर सुबह 10:30-11:00 बजे के आसपास सिमुलतला रेलवे कलोनी से रेलकर्मी नुनेश्वर पासवान के पौत्र दो वर्षीय रवि रोशन को गोद में लेकर भाग रही थी। आसपास के लोगों नजर भाग रही उस महिला पर पड़ी। ग्रामीणों उससे बच्चे को छीना। बाद में सिमुलतला पुलिस को घटना की जानकारी मिलते ही उस महिला को गिरफ्तार कर सिमुलतला थाना में लाकर गहन पूछताछ की जा रही है। महिला ने बताया कि दो अन्य लोग उसके साथ हैं। लेकिन पुलिस द्वारा काफी खोजबीन के बावजूद किसी अन्य की गिरफ्तारी नहीं कर पाई। महिला के पास से कुरकुरे का भरा हुआ पैकेट, मुड़ी एवं कपड़े मिले हैं। थानाध्यक्ष श्री कुमार ने कहा यह मामला ह्युमन ट्रैफिकिंग का प्रतीत होता है। महिला से कड़ी पूछताछ कर मामला दर्ज किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.