खलिहान में लगी आग, एक लाख का नुकसान
संवाद सूत्र, सरौन(जमुई): प्रखंड के चन्द्रमंडीह थाना अंतर्गत धावाटाड गाव में मंगलवार की सुबह एक खलिहा
संवाद सूत्र, सरौन(जमुई): प्रखंड के चन्द्रमंडीह थाना अंतर्गत धावाटाड गाव में मंगलवार की सुबह एक खलिहान में अचानक आग लग जाने से लगभग एक लाख की संपत्ति जलकर राख हो गई। मिली जानकारी के अनुसार धावाटाड निवासी मतलु तूरी के खलिहान में अचानक आग लग जाने से पाच सौ बोझा धान, लकड़ी, नगद दो हजार, एक मोबाइल सहित करीब एक लाख की संपत्ति जलकर राख हो गई। खलिहान में आग लगने की सूचना पाकर ग्रामीणों की भीड़ वहा पहुंची तथा तीन घटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। इधर दूसरी अगलगी की घटना में रामाटाड निवासी गनौरी पासवान के घर में भी अचानक लग गई। आग में बर्तन, कपड़ा, लकड़ी, नगदी सहित तीस हजार की संपत्ति जलकर राख हो गई। वहीं घर के अंदर बंधे दो बछड़े भी झुलस गए।