सूर्य का प्रतिमा रहा आकर्षण का केन्द्र
संवाद सूत्र, बरहट(जमुई): मलयपुर स्थित आंजन नदी के कदम घाट पर भगवान भास्कर की प्रतिमा स्थापित की गई।
By Edited By: Published: Thu, 30 Oct 2014 05:51 PM (IST)Updated: Thu, 30 Oct 2014 05:51 PM (IST)
संवाद सूत्र, बरहट(जमुई): मलयपुर स्थित आंजन नदी के कदम घाट पर भगवान भास्कर की प्रतिमा स्थापित की गई। श्रद्धालुओं ने साक्षात भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के बाद भास्कर की प्रतिमा पर पूजा-अर्चना की। सात घोड़े पर सवार सूर्य देवता की आकर्षक प्रस्तुति लोगों के लिए आकर्षण का केन्द्र बना रहा। मलयपुर सूर्य पूजा समिति के अध्यक्ष टनटन साह ने बताया कि प्रतिवर्ष भगवान भास्कर का प्रतिमा स्थापित किया जाता है। इसके अलावे घाटों पर रोशनी की भी व्यवस्था की जाती है। प्रतिमा स्थापना में व्यवस्थापक के रुप में विमल कुमार वर्मा, शंभू पासवान, बंटी सिंह, दिनेश साह, उमेश पासवान, मुन्ना राम की सराहनीय भूमिका रहती है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें