पिस्तौल के बल पर मोटर साइकिल छीना
संवाद सूत्र, झाझा (जमुई): रविवार की शाम शहर के रेलवे तालाब के पास तीन अपराधियों ने एक मोटर साइकिल चा
संवाद सूत्र, झाझा (जमुई): रविवार की शाम शहर के रेलवे तालाब के पास तीन अपराधियों ने एक मोटर साइकिल चालक से पिस्तौल के बल पर मोटर साइकिल छीन लिया। इस दौरान अपराधियों ने चालक के साथ मारपीट भी किया। वहीं पीड़ित व्यक्ति मामला दर्ज कराने के लिए लोकल थाना के अलावा रेल थाना का चक्कर लगा रहा है। पुलिस उक्त घटना की जाच न कर अपना पल्ला झाड़ने में लगी हुई है। जानकारी के अनुसार सोनो थाना क्षेत्र के सलैया गाव के सोमरा मुर्मू के पुत्र सुरेश मुर्मू रविवार की शाम करीब छह बजे हीरो होंडा मोटर साइकिल जेएच-15-8860 से रेलवे स्टेशन आया हुआ था। ट्रेन लेट रहने के कारण सुरेश मुर्मू मोटर साइकिल लेकर रेलवे तालाब आया। उसी समय तीन अपराधी सुरेश मुर्मू के पास आए और पिस्तौल सटा कर मोटर साइकिल लेकर सभी फरार हो गए। पीड़ित सुरेश मुर्मू ने बताया कि घर जा कर परिजन को घटना की जानकारी दी। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष कृपाशकर आजाद ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति द्वारा दिए गए घटनास्थल रेल पुलिस के अंदर आता है। वहीं रेल पुलिस ने कहा कि यह घटना रेल क्षेत्र में नहीं रहने के कारण मामला दर्ज नहीं किया गया। पुलिस द्वारा पल्ला झाड़ने के कारण परिजनों में पुलिस के प्रति नाराजगी देखी गई।